शाहजहांपुर, जून 30 -- निगोही के युवक की रामपुर के बिलासपुर में हुए सडक हादसे में मौत हो गई। निगोही मेन मार्केट में कपडा व्यापारी फारूख अंसारी के बेटे अब्दुल बारी(30) रामपुर जनपद के बिलासपुर में फाइनेंस का काम देखता था। सोमवार दोपहर दो बजे अब्दुल ड्यूटी पर जा रहा था,तो डिवाइडर से उसकी बाइक टकरा गई। आसपास के लोगो की मदद से अब्दुल को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की बजह से अब्दुल की मौत हो गई। हंसमुख और मिलनसार अब्दुल के मौत की खबर निगोही पहुंची, तो नगर में शोक की लहर दौड गई। परिजनो को सात्वंना देने के लिए काफी लोग घर भी पहुंच गए। यह भी पढ़ें- बिलासपुर में सड़क हादसे में निगोही के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...