रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों के आस-पास मेले का आयोजन किया गया। रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर सवेरे से ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर-बम बम, हर-हर महादेव आदि उद्घोषों के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं द्वारा नगर के मोहल्ला साहूकारा में श्री सनातन धर्म मंदिर, माता महाकाली मंदिर, माता पीतांबरा देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी में श्री सनातन धर्म मंदिर, रामपुर रोड पर शिव मंदिर, लक्ष्मीनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोहल्ला डाम कालोनी में पंचायती राज भवानी मंदिर, श्री शिव शीतला माता मंदिर, शिवबाग मंडी में शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.