बिलासपुर में व्यापारी की दुकान से लाखों की चोरी
रामपुर, जून 25 -- चोरों ने नैनीताल हाईवे पर एक व्यापारी की सरिया-सीमेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मयंक अग्रवाल उर्फ मनी की रामपुर रोड स्थित आव्या आयरन एंड सीमेंट स्टोर के नाम से सरिया-सीमेंट का कारोबार करते हैं। बुधवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर लगी लोहे की ग्रील टूटी हुई देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तत्काल व्यापारी को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीत सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.