बिलासपुर में वकीलों की हड़ताल जारी
रामपुर, जून 24 -- अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों की ई-पंजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। वकीलों ने स्पष्ट किया है कि वे नई व्यवस्था को काला कानून मानते हैं और इसके पूरी तरह निरस्त होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। मंगलवार को अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं, दस्तावेज लेखकों, मुंशियों और टाइपकर्ताओं ने अपने चैंबर बंद रखे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा और ई-पंजीकरण के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। दोपहर में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोसिएशन (लखनऊ) के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी धरनास्थल पर पहुंचे और हड़ताल को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के अधिवक्ता और पंजीकरण व्यवसाय से जुड़े सभी लोग एकजुट हैं और सरकार को नई ई-पंजीकरण व्यवस्था निरस्त करनी ही पड़ेगी।स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.