रामपुर, मई 28 -- गर्मी की शुरुआत होते ही नगर और ग्रामीण इलाकों में रात्रि में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खासकर रात के समय हो रही भारी बिजली कटौती और आंख-मिचौली से आम जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बार-बार बत्ती गुल होने से नाराज नागरिकों और स्थानीय संगठनों में भी काफी उबाल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है, लेकिन असली मुसीबत रात को शुरू होती है। बिना किसी पूर्व सूचना के दो दो घंटे बिजली बंद कर दी जाती है। उमस और भीषण गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और मरीज पूरी रात जागने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रात-रात भर अघोषित बिजली कटौती से लोग हलकान बार-बार हो रही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण घरों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे एसी, फ्रिज, और कूलर भी...