रामपुर, मई 21 -- बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया। दिन हो या रात, चौबीस घंटे में कई-कई बार हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौजूदा समय में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। सबसे गंभीर स्थिति रात के समय बनती है, जब घंटों बिजली गुल रहने के कारण उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली के इस संकट ने क्षेत्र में जल संकट को भी बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, रातों की नींद हराम वहीं, समय से और लगातार बिजली न मिलने की वजह से किसान सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। पानी की मोटरें तक नहीं चल रही हैं।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गंभी...