रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। बाइक चालक ने रविवार सुबह सड़क किनारे चल रहे नौंवी के छात्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। क्षेत्र के गांव हमीदाबाद निवासी रामवीर सागर का 15 वर्षीय पुत्र देव गांव नवाबगंज स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौंवी छात्र था। बताया जाता है कि रविवार की सवेरे साढ़े बजे वह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान बाइक चालक ने पीछे से छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख-पुकार पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही घायल छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.