रामपुर, जून 24 -- नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में एक पांच वर्षीय बालक व उसके पिता समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव ज्वालापुर भैंसिया निवासी हरजीत सिंह पेशे से स्कूल बस ड्राइवर हैं। वह किसी काम के लिए अपनी बाइक से नगर आए थे और रात करीब नौ बजे अपने घर की तरफ लौट रहे थे। दूसरी तरफ आगापुर की मिलक निवासी दीपक बाइक से रुद्रपुर उत्तराखंड की ओर से आ रहे थे। बाइक पर उनका बेटा सिद्धार्थ भी बैठा हुआ था। नेशनल हाईवे पर दालचीनी के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। स...