रामपुर, मार्च 3 -- बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। साथ ही श्री खाटू श्याम बाबा का विशाल दरबार लगाकर श्रद्धालु भक्ति की मस्ती में डूबे रहे। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित एक धर्मशाला में रात बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के तत्वाधान में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। बाबा के श्रृंगार व छप्पन भोग के बाद भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। साथ ही रुद्रपुर से आएं भजन गायक कलाकर हिमांशु राणा ने भक्तों को देर रात तक बांधे रखा। श्याम भक्त भी देर रात तक भक्ति में तल्लीन होकर झूमते व नाचते रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गुलाल एवं फूलों की होली रहा। आयोजन के दौरान भक्तों के भोजन प्रसाद के लिए 'राधा की रसोई' भी लगाई गई थी, जिसमें छकने वालों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.