बिलासपुर में पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आगाज
रामपुर, मई 7 -- बिलासपुर। भारत विकास परिषद द्वारा महिला एवं बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत डीएवी कन्या इंटर कालेज में पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैदिक परंपराओं के महत्व से रूबरू कराया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला सहभागिता कविता खुराना, प्रान्तीय सहभागिता निवेदिता मित्तल एवं डा. रेनम लूथरा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिविर के प्रथम दिन जागरूकता कैंप में महिला चिकित्सक ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर कंचन अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, इति अग्रवाल, लवी अग्रवाल, भारती अग्रवाल, प्रेक्षा अग्रवाल, सपन अग्रवाल, सुनील कुमार जैन, नितिन गर्ग आदि रहे। यह भी पढ़ें- 'संस्कार ही धरोहर' प्रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.