बिलासपुर में नवरात्र महोत्सव जारी
रामपुर, मार्च 24 -- श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन उपवास रखकर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता माता की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालु दिनभर मां की अराधना में लीन रहे। सोमवार को सुबह से ही घरों में सजाए गए मां के दरबार के सम्मुख श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मां को रोली का तिलक लगाकर दुर्गा सप्तशती तथा दुर्गा चालीसा का पाठ किया। साथ ही यज्ञ में आहुतियां देकर मातारानी से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा जी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा मोहल्ला साहूकारा में श्री सनातन धर्म बड़ा मंदिर, माता महाकाली मंदिर, श्री माता पीतांबरा देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी में श्री सनातन धर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.