रामपुर, मार्च 28 -- श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र महोत्सव के दौरान दुर्गा मां के नौंवें स्वरूप सिद्धिदात्री पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं रामनवमी के पर्व पर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की ज्योति शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार की सवेरे दस बजे मोहल्ला डाम कालोनी स्थित मां दुर्गा पंचायती राज भवानी मंदिर से मां दुर्गा जी की ज्योति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भव्य रुप से सजाई गई पालकी में मां दुर्गा जी की ज्योति को विधि-विधान से विराजमान किया गया। जिसे श्रद्धालु कंधों पर उठाकर लेकर चल रहे थे। मां की पालकी के पीछे श्रद्धालुओं भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला डाम कालोनी, सब्जी मंडी, पुरानी तहसील मार्ग, सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.