रामपुर, अप्रैल 9 -- न साध्वियों के संघ के नगर आगमन पर समुदाय के नागरिकों ने बैंड-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। अन्य वर्गों के गणमान्यों ने भी पुष्पवर्षा कर श्रद्धा से अगवानी की। साध्वियां यहां सप्ताह भर प्रवास करेंगी और उनके सानिध्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार शाम जैन साध्वी गुरु मां विकक्षाश्री ने अपने संघ के साथ पद विहार करते हुए नगर में मंगल प्रवेश किया। जैन समुदाय के श्रद्धालुओं ने रामपुर रोड स्थित महेश गार्डन पर उनका भव्य स्वागत किया। जयकारों के साथ साध्वियों का चरण प्रक्षालन एवं वंदन किया गया और आरती की गई। इसके उपरांत साध्वियों को बैंड-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में नगर के भीतर प्रविष्ट कराया गया। रास्ते में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नेत्री निवेदिता मित्तल, भाजपा की जिला मंत्री श्रेया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.