रामपुर, मार्च 10 -- बिलासपुर। राज्यमंत्री ने सोमवार को दो मार्गों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। दोनों मार्ग लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत बनाए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी बेहतर सड़कें होती हैं। सड़कों के बिना विकास की कल्पना करना आसान नहीं। उन्होंने बताया कि गांव खाता से गांव बिजली फार्म तक का मार्ग 1.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। वहीं, गांव इंदरपुर से गांव धुरियाई तक के दूसरे महत्वपूर्ण मार्ग पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कहा कि इन सड़कों के बनने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में समय और खर्च की बचत होगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गुरविन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, लखविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलविंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.