रामपुर, मार्च 1 -- नैनीताल हाईवे पर शनिवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नगर के मुख्य मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक लगे भीषण जाम के कारण पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी विकराल थी कि हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर में सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण हाईवे संकरा हो गया है। वीकेंड होने के कारण नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की भारी संख्या के चलते दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते पूरा मार्ग ठप हो गया। इस जाम की जद में नगर के अंतरिम मार्ग भी आ गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों जाम में फंसे बच्चों और बुजुर्गों की हालत पस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मियों ने मौक...