रामपुर, जून 23 -- मुहर्रम के पवित्र अवसर पर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं द्वारा जगह-जगह सबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाया। सोमवार को नैनीताल हाईवे पर विशेष रूप से मुहल्ला विशारतनगर के अलावा गांव मुल्लाखेड़ा, पंजाब नगर, खूंटाखेड़ा, लालवालाबाग, मुंडिया, सनकरा समेत दस अलग-अलग स्थानों पर पंडाल और स्टाल लगाए गए। इन पंडालों के पास से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोक-रोकर यात्रियों को ससम्मान ठंडा पानी और शर्बत पिलाया गया। तेज धूप और उमस भरे मौसम में सफर कर रहे मुसाफिरों ने इस पहल की जमकर सराहना की और सेवादारों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- सबीले लगाकर किया पानी, शरबत और चाय का वितरण पंडाल व्यवस्था...