रामपुर, अप्रैल 26 -- बिलासपु। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गांव, गरीब, किसान एवं आमजन के हित में बेहतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। वह क्षेत्र में धावनी से चैनपुर तक 13 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य से स्थानीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, अंगनलाल राजपूत, इन्द्रजीत यदुवंशी, रवि गंगवार, प्रदीप विर्क, जितेन्द्र सिंह, बूटा सिंह, भानु प्रताप सिंह, अर्पित नायक, रामपाल, सरनाम गंगवार, दयाराम लोधी, हरदीप सिंह, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...