रामपुर, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए और कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार को किसानों से किए गए वायदों की याद दिलाना है। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। ये किसान हाईवे पर केमरी तिराहे के पास स्थित कार्यालय के बाहर अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे थे। किसानों के एकत्र होने के बाद जिलाध्यक्ष गिल ने ट्रैक्टर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर तिरंगा और यूनियन के झंडे लगे हुए थे। इस बार ट्रैक्टरों के साथ एक कंबाइन को भी रैली में शामिल किया गया था, जो सबसे आगे चल रही थी। रैली शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.