धनबाद, जून 1 -- गर्मी की छुट्टी और वैवाहिक लग्न के कारण ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए इस महीने पूर्व में रद्द की गई हैदराबाद, चर्लपल्ली, गोवा व सूरत की ट्रेनों को रेलवे ने पुनर्बहाल कर दिया है। 11 मई को रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों को अगल-अलग तिथि पर रद्द करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के अनुसार 17321 वास्को दा गामा (गोवा)-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून को, 17322 जसीडीह-वास्को दा गामा (गोवा) एक्सप्रेस 15 जून को, 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 11 जून को, 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 14 जून को, 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस नौ और 13 जून को, 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 12 और 16 जून को, 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 13 जून को और 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रे...