रामपुर, फरवरी 23 -- क्षेत्र में रविवार की रात हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पहला हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे गांव कोठा जागीर के पास हुआ। केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी नबी हसन उर्फ भूरा और सिराज बाइक पर सवार होकर नगर की ओर आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। बाद में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नबी हसन उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा गांव नवाबगंज मार्ग पर हुआ। जहां किसी वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.