रामपुर, जनवरी 20 -- तहसील में मंगलवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की गहमागहमी रही। कई घंटे चली चुनावी प्रक्रिया के बाद राजेंद्र कुमार सक्सेना को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। महासचिव पद पर राकेश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर ख्यालीराम भी निर्विरोध रूप से विजयी रहे। निर्वाचित तेरह सदस्यीय कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने बधाई दी। बार के तहसील स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे पर्यवेक्षक गुरपाल सिंह गिल की देखरेख में चुनाव अधिकारी अमरजीत सिंह विर्क ने निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ की। नामांकन पत्रों की बिक्री, जमा व जांच के बाद दोपहर दो बजे बार के सभी सदस्य एकत्र हुए। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार सक्सेना ने एकमात्र पर्चा भरा था, लेकिन महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो पर्चे भरे गए थे। कुछ पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया था। सदस्यों ने चर्चा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.