रामपुर, अप्रैल 11 -- पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को लगभग छह किलों गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार का पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह भी मौके पर आ गईं। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से करीब छह किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दानिश अली गांव मिलकमुंडी थाना भोट का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.