रामपुर, जनवरी 20 -- फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने नगर पहुंचकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म जगत में आए बदलावों को उन्होंने एक सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह किसी के लिए अच्छा और किसी के लिए बुरा होता है। बड़े पर्दे की फिल्मों से भी अपनी धाक जमा चुके अभिनेता संजय मिश्रा का स्थानीय अभिनेता आदिल मियां से दशकों पुरानी मित्रता है। वह बीते वर्षों में कई बार यहां आ चुके हैं। बरेली के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीते रविवार की रात को हल्द्वानी (उत्तराखंड) जाते समय वह कुछ देर के लिए नगर में रुके थे। इस दौरान उन्होंने मौहल्ला भट्टी टोला निवासी स्थानीय अभिनेता आदिल मियां के निवास पर उनके परिजनों तथा अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। आदिल मियां के शायर पिता स्व. सुल्तान मियां सलीम के शिष्य दबीर खां दबीर से गजलें भी सुनीं। प्रशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.