रामपुर, जून 4 -- बिलासपुर नगर पालिका और मसवासी नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही बिलासपुर नगर के सीमावर्ती 15 गांव पालिका में शामिल हो जाएंगे। जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, गांव से लेकर नगरों तक की सीमाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में शहरों में तो संसाधन बढ़ जाते हैं लेकिन, गांवों में उस हिसाब से विकास नहीं हो पाता। लेकिन, नगरों से सटे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें समय-समय पर निकायों में शामिल कर लिया जाता है। इसी क्रम में रामपुर में भी बिलासपुर नगर पालिका और मसवासी नगर पंचायत के सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इन गांवों को संबंधित निकायों में ...