बिलासपुर को पछाड़ फिर नंबर वन बना धनबाद मंडल
धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद रेल मंडल एक बार फिर लोडिंग और राजस्व में देश में शीर्ष पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष में तीन माह लगातार बिलासपुर से पीछे चलने के बाद धनबाद ने जुलाई माह में वापसी कर फिर से बिलासपुर को पछाड़ दिया। 18 जुलाई तक के आंकड़े को देखें तो धनबाद बिलासपुर से लोडिंग में 0.75 मिलियन टन आगे चल रहा है, जबकि राजस्व आमदनी में धनबाद बिलासपुर से 175 करोड़ की अधिक कमाई कर चुका है। धनबाद रेल मंडल तीन वर्षों से भारतीय रेलवे में नंबर वन डिवीजन बना हुआ है, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत के साथ बिलासपुर से धनबाद पीछे चल रहा था। अबतक वित्तीय वर्ष में धनबाद डिवीजन 59.17 मिलियन टन लदान के साथ 7,405 करोड़ का राजस्व अर्जित कर चुका है। मानसून के बावजूद धनबाद शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पिछले साल के इसी अवधि में धनबाद ने 56.81 एमट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.