नोएडा, दिसम्बर 10 -- दनकौर, संवाददाता। बिलासपुर कस्बे के सरकारी अस्पताल में वर्षों से आज तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसके चलते बड़ी आबादी वाले कस्बे और आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के मरीज परेशान हैं। कस्बे के बाहर स्थित सरकारी अस्पताल के चारों ओर जंगली इलाका है। वहां आने जाने में जहां मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है वहीं अस्पताल पहुंचने पर भी मरीजों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसके चलते ही सरकारी अस्पताल का होना नहीं होने के बराबर है। अस्पताल में मरीजों के भती और गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की भी सुविधा नहीं है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून जांच जैसी सुविधा भी मरीज को उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पताल की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। तबसे से आज तक किसी भी महिला की यहां डिलीवरी नहीं हुई है ना ही कोई मरी...