रामपुर, मई 16 -- परीक्षा में कम अंक आने पर परिजनों की डांट और पिटाई के डर से बुधवार को लापता हुए तीन छात्रों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 30 घंटों के भीतर मिर्जापुर जनपद से सकुशल बरामद किया है। पुलिस टीम तीनों छात्रों को साथ लेकर वापसी के लिए रवाना हो चुकी है। बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर से पिछले दो दिनों से गहरे तनाव में डूबे स्वजन ने राहत की सांस ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कौशलगंज निवासी निर्मल मजुमदार का 17 वर्षीय पुत्र यश मजुमदार, श्यामलेंदु हालदार का 18 वर्षीय पुत्र सौरभ हालदार और अशोक विश्वास का 17 वर्षीय पुत्र आकाश विश्वास इंटरमीडिएट के छात्र हैं। स्वजन के अनुसार बुधवार की दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से तीनों छात्र नंबर कम आने को लेकर काफी तनाव में थे। इसी बीच तीनों छात्र अचानक घर से कहीं लापता हो गए थे। उन...