रामपुर, मार्च 18 -- बिलासपुर। पवित्र रमज़ान माह में क्षेत्र की चार मस्जिदों में कलामेंपाक की तिलावत को मुकम्मल किया गया। इस दौरान उलेमाओं ने ख़िताब कर मुल्क के अमन चैन के लिए दुआ करवाई। सोमवार की रात नमाज़े तरावीह के दौरान नगर की खजूरों वाली मस्जिद में कलामेंपाक की तिलावत मुकम्मल की गई। मस्जिद के इमाम मौलवी अहमद नबी ने तिलावत की, जबकि समां ए फराइज को अंजाम हाफ़िज़ इस्लाम अली द्वारा दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए शहर इमाम मौलाना नासिर खां ने ख़िताब करते हुए आपसी भाईचारे पर जोर दिया। उन्होंने कहा जो व्यक्ति संपन्न है, वह गरीबों का हक जरूर अदा करे। दूसरों की सेवा करना ही इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है। बाद में उन्होंने मुल्क में शांति और आपसी भाई चारा बना रहने के लिए दुआ करवाई। इस अवसर पर कमेटी सदर यूसुफ खांन, सुजात खां, पूर्व पालिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.