बिलासपुर, जनवरी 13 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी कैंपस की एक मेस में नाश्ता मांगने पर इंजीनियरिंग के एक छात्र पर कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना रविवार सुबह तात्या भील बॉयज हॉस्टल के मेस की है जहां हर्ष अग्रवाल नाश्ते का समय पूरा होने के बाद खाना मांगने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान रसोइए ने नाश्ता देने से मना कर दिया जिसके बाद छात्र और रसोइए के बीच बहस होने लगी। छात्रों का आरोप है कि मेस स्टाफ के साथ शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में हिंसा में तब्दील हो गई। विवाद बढ़ने पर मेस के दो कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने कथित तौर पर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और फिर हॉस्टल कैंपस के अंदर चाकू लेकर उसका पीछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.