मुरादाबाद, मई 10 -- बिलारी से आसफपुर के बीच लंबे समय से बंद पड़ी सीधी बस सेवा को पुनः प्रारम्भ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। बिलारी के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता निखिल यादव ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की जनता की इस दीर्घकालीन मांग को उनके समक्ष रखा। मंत्री दयाशंकर ने समस्या को गम्भीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को इस रूट पर बस सेवा शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। यह बस सेवा बिलारी से आसफपुर तक जाएगी। इस मार्ग पर पूर्व में नियमित बस सेवा संचालित होती थी, जिसके बंद होने के बाद यात्रियों को बिसौली में बस बदलनी पड़ती थी। इससे न केवल समय और धन की हानि होती थी, बल्कि महिलाओं एवं विद्यार्थियों को विशेष असुविधा का सामना करना पड़ता था। युवा नेता निखिल यादव ने कहा, यह ...