बिलारी में स्मार्ट मीटर को लेकर जन संसद की अहम बैठक आज
मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- विद्युत विभाग से जुड़े स्मार्ट मीटरों के विवाद और उपभोक्ता समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को बिलारी में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे विद्युत उपखंड बिलारी, स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर होगी। जिसका संचालन जन संसद बिलारी के प्रयासों से किया जा रहा है। बैठक में एसडीओ विद्युत उपखंड बिलारी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाने वाली पूरी टीम मौके पर उपस्थित रहेगी। टीम उपभोक्ताओं को पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएगी, उनकी आशंकाओं को दूर करेगी तथा विभिन्न शिकायतों का निवारण करने का प्रयास भी करेगी। जन संसद बिलारी की ओर से सभी उपभोक्ताओं, शिकायतकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि समस्याओं का समाधान सामूहिक संवाद से किया जा सके। जन संसद बिलारी के संयोजक नोमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.