मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- नागरिक मंच के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना ने मांगों को लेकर एसडीएम बिलारी को ज्ञापन दिया। जिसमें असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के शोषण को लेकर बात कही गई, कहा कि श्रमिक कानून के तहत व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक बंदी का प्रावधान है। मगर बिलारी में श्रम विभाग से बंदी बुधवार को निर्धारित है, लेकिन अधिकांश प्रतिष्ठान पर इसका पालन नहीं किया जाता। व्यापारी दुकानों पर कार्य करते हैं। जिसके कारण श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पाता, उनका शोषण हो रहा है इस और कोई भी ध्यान नहीं देता। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि श्रमिकों का उत्पीड़न रोकने के लिए साप्ताहिक बंदी का पूर्ण तरीके से पालन कराया जाए। इसके साथ ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानों का सामान दुकानों के आगे सड़क पर रख लेते हैं। जिससे वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.