रामपुर, फरवरी 12 -- बुधवार शाम बिलारी क्षेत्र में शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में सैफनी क्षेत्र के करनपुर की माड़िया गांव निवासी स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ससुराल जा रही थीं। मौके पर पहुंची बिलारी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के करनपुर की मड़िया गांव निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के बेटे अजय अपनी पत्नी सुषमा व दो बच्चों के साथ स्कूटी से बिलारी की ओर जा रहे थे। रास्ते में नायरा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुषमा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में अजय को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दोनों बच्चे सुरक्षित बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.