मुरादाबाद, जनवरी 23 -- एसएमएस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल बिलारी में शुक्रवार को मां सरस्वती का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज, निदेशक अभिषेक भारद्वाज ने मां शारदा एवं सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह, उपप्रधानाचार्य आर. सी. शर्मा, संगीत की अध्यापिका सताक्षी ने भी मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शुक्रवार वसंत पंचमी के दिन संपूर्ण देश ही नहीं सुदूर विदेशों में भी मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.