मुरादाबाद, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि भाइयों ने ग्रामीण को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। मामले में तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीण के भाई-भाभी और पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पहाड़पुर गांव की गीता देवी पत्नी गिरवर ने तहरीर में बताया की 27 जून को भूमि विवाद में जंग बहादुर, हुकुम सिंह पुत्र दोली के अलावा दोली पुत्र रामप्रसाद, भूरी पत्नी जंग बहादुर ने उसके पति को जान से मारने की नीयत से शाम सात बजे हमला कर दिया। जंग बहादुर ने तमंचे की बट से सिर फोड़ डाला। हुकुम सिंह ने धारदार हथियार से वार किए। जिससे उसके पति मरणासन्न हो गए। बिलारी पुलिस बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप लगाया कि जंग बहादुर की पत्नी भूरी ने पूर्व में भ...