मुरादाबाद, मार्च 7 -- आगरा से लौट रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का बिलारी विधानसभा में आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बिलारी के गांव अमरपुर काशी में मंडल महामंत्री मेघराज सैनी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी तादात में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा नेता विश्वास यादव, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता,पारस शर्मा, राजीव सैनी, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, राजीव शर्मा, नवनीत य...