मुरादाबाद, जून 7 -- आत्मनिर्भर मण्डल बिलारी की मासिक टिफिन बैठक रविवार को लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रविवार को बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि प्रत्येक बूथ पर समितियों को मजबूत कर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। जिला महामंत्री नवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में प्रत्येक मण्डल में नियमित मासिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ...