बिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर किया याद
मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- जरगांव के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंत पर एक भव्य कार्यक्रम और विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार को सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जबर सिंह और संचालन लक्की ने किया। वरिष्ठ सपा नेता पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक राजेश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समावेशी विकास के प्रबल पक्षधर व सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. आंबेडकर ने जीवन पर्यन्त भारतीय समाज में फैली छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलन चलाए और भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना उनका सपना था - ऐसा भारत जहां हर व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.