मुरादाबाद, जुलाई 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव इमरतपुर स्योड़ारा में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दौरान उसका पति और सास ससुर घर के बाहर थे। मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिला संभल के तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर के गांव नेहटा के रहने वाले नंदकिशोर पुत्र बनवारी ने अपनी बेटी सोनम की शादी अब से 2 साल पहले इमरतपुर स्योड़ारा गांव के विजय पुत्र हरनंदन के साथ की थी। दोपहर के 13 जुलाई को सोनम ने अपनी छोटी बहन मंजू को फोन करके बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा है। इसके बाद उसने फोन...