मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव स्योड़ारा में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव फांसी से उतारकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में सभी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। बिलारी के स्योड़ारा गांव निवासी बाल्मीकि समाज के युवक 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र रमेश ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सबेरे हुई तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची खलबली फिलहाल अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत से परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है, परिवार में प...