बिलारी में नागरिक एकता परिषद ने बिजली पोल हटाने की उठाई मांग
मुरादाबाद, जून 17 -- नगर के मोहल्ला अब्दुल्लाबाड़ा में जर्जर तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलवाने की मांग को लेकर नागरिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीओ विद्युत को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा कि नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला में एक बिजली का खंबा लगा हुआ है जो काफी जर्जर अवस्था में है। जंग लगने के कारण निचला हिस्सा सड़ चुका है। यह खंबा कभी भी गिर सकता है। इस मामले को लेकर एसडीओ विद्युत को ज्ञापन देकर नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेम ने कहा कि इस खंबे को तत्काल बदलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में कपिल राज, शकील अंसारी, देवेश, जावेद अंसारी, शरीफ, मोहम्मद सफीक, सद्दाम अंसारी, मतलूब, रिजवान, नूर अहमद, मनीष, रेहान, जीशान, अयान, शरीफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.