बिलारी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
मुरादाबाद, मई 9 -- बिलारी। नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर शनिवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर डंबर सिंह ने कहा कि हम जयंती मना पा रहे हैं। महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाकर अनेकों कष्ट झेलकर हमें सुरक्षित रखा। इस मौके पर धर्मेंद्र गांधी, पवन राघव, विजेंद्र सिंह चौहान, संजय राणा, गजेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शाहबाद रोड होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- गौरीगंज में मनाई गई राणा प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.