मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के मौके पर नगर में धूमधाम के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भारी तादाद में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। भगवान परशुराम के अलावा केरल की झांकियां, माता मां काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में नगर के मंदिर गमादेवत से शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। शोभा यात्रा में केरल की झांकियां के अलावा भगवान श्री खाटू श्याम की शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल सांवरा चले। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प इसके अलावा भगवान परशुर...