बिलारी में घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जून 29 -- बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर के मोहल्ला जाटवान में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि कहा है कि 27 जून की रात करीब 9:30 बजे उसके पड़ोस के रहने वाले निहाल, संजय, अनिकेत, विपिन घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के साथ गाली-गलौज मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.