बिलारी में खाद्य विभाग की टीम के चेक किए किराने और मिठाई के नमूने
मुरादाबाद, मई 23 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचल प्रयोगशाला नगर में शनिवार को शाहबाद रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर पहुंची। जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में बिलारी के बाजार में बिक्री किए जा रहे खाद्य सामग्री के नमूने मंगाकर जांच की गई। जिसमें कुल 26 खाद्य पदार्थ के नमूने जांच किए गए। किराने और मिठाई के दो खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई गई और 24 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, वनस्पति देसी घी, खुले पिसे मसाले कभी नहीं खरीदें। रंगीन खाद्य पदार्थों के प्रयोग से परहेज करें जंक एवं फास्ट फूड का कम से कम प्रयोग करें। मौसमी फलों और सब्जियों का ही अधिक से अधिक प्रयोग करें। उनका प्रयोग साफ पानी से धोकर ही प्रयोग करें। कटे फटे फलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.