मुरादाबाद, मार्च 21 -- ईद उल फितर का त्योहार नगर व देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अनेकों जगह मेलों का आयोजन हुआ। ईदगाह पर नमाज पढ़ने के अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की लिए दुआएं की। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म वर्ग के लोगों ने ईद का त्यौहार बड़े ही सौहार्दता और भाईचारे के साथ मनाया और घरों पर जाकर ईद का पकवान सेवई का सेवन भी किया। शनिवार को बिलारी के ईदगाह पर सबेरे से ही नमाजियों की भारी भीड़ ईद के नमाज के लिए पहुंची। ईद की नमाज मुफ्ती हामिद साहब ने पढ़ाई। पूरे देश में शांति और अमन के लिए दुआएं की। उन्होंने लोगों से कहा कि नमाज पढ़ने रोजा रखने और अच्छे अखलाक के साथ लोगों से पेश आने से जिंदगी खुशनुमा होती है। ईद की नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.