मुरादाबाद, मार्च 9 -- ठाकुरद्वारा के तहसीलदार प्रवीण कुमार को बिलारी तहसील का चार्ज दिया गया है। इससे पहले यहां पर तैनात प्रभारी तहसीलदार अंकित गिरी को मुरादाबाद सदर में प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद सदर में तैनात तहसीलदार धीरज कुमार सिंह को ठाकुरद्वारा का तहसीलदार बनाया गया है। सभी को तत्काल रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...