मुरादाबाद, जनवरी 27 -- सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरि आदि ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से तहसील पर ध्वजारोहण किया गया, इसके अलावा नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव व सभासद आदि के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आयोजित हुए कार्यक्रम में देशभक्ति का ताना-बाना बुना गया,सभी ने वीर शहीदों को याद किया। बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने ध्वजारोहण किया, इसके अलावा कोतवाली बिलारी में कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...