मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसमें बिलारी के स्टेशन रोड निवासी डॉक्टर विश्वास शर्मा व पुराना डाकखाना रोड निवासी प्रदीप कुमार शर्मा को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी की ओर से गठित की गई टीम में मुख्य विकास अधिकारी ने सूची जारी की, इसमें डॉक्टर एसएस रावत प्राचार्य हिंदू महाविद्यालय के अलावा डॉक्टर मृडिक ब्रतेश, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, सुदेश भटनागर प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, सरदार गुरविंदर सिंह,रूपेश चतुर्वेदी, राजेश तोमर, विशेष कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, मेजर राजीव ढल, ब्रजेश वशिष्ठ के अलावा बिलारी के रहने वाले डॉक्टर विश्वास शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा को सदस्य नियुक्त किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.