बिलारी और कांठ विधायक ने उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- समाजवादी पार्टी के बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में नियम-56 के अंतर्गत संयुक्त रूप से सूचना देकर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्तावित आदेश पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। दोनों विधायकों ने कहा कि इस कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य, शिक्षकों व कर्मचारियों की आजीविका तथा शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार कर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। यद्यपि विधानसभा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया और इस विषय पर चर्चा नहीं हो सकी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नियम-56 की सूचना को ग्राह्यता के आधार पर स्वीकार कर लिया है। अब नियमानुसार इस प्रकरण पर विधानसभा की ओर से आगे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.